PURNIA NEWS : एनएमओपीएस के आह्वान पर भवानीपुर में निकाला गया मशाल जुलूस

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : एनएमओपीएस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष शंभू शर्मा नेतृत्व में शिक्षक कर्मचारी द्वारा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की संध्या में मशाल जुलूस निकाला गया । मशाल जुलूस में शामिल सभी शिक्षक सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच नुकक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया । आयोजित मशाल जुलूस में शामिल मुख्य अतिथि के रूप जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक एवं कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा है जो कि हम लोगों से 2004 में छीन लिया गया है और सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मियों को भटकने व भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है ।

राजनेता को बार-बार सभी पदों के लिए पेंशन लागू है जो की सरकारी कर्मी के साथ अन्याय है। इन न्यायोचित मांगों को पूरा करने करने का सरकार से अनुरोध किया है। मौके पर उपस्थित पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राकेश पंडित, मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार, ललित कुमार साह, सतीश कुमार यादव, रामचंद्र पासवान,रमन कुमार,साजिद अंसारी ,संतोष कुमार सुमन, अरविंद कुमार ,चंद्र झा ,सुधीर कुमार गुप्ता ,ओमप्रकाश यादव, शंभू शर्मा सहीत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *