PURNIA NEWS : कामाख्या ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक संग एक गिरफ्तार

PURNIA NEWS : कामाख्या ओपी पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 6.05 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पिंटू कुमार, पिता बुचकुन यादव, निवासी बनियापट्टी, वार्ड नं०-05, थाना के० नगर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *