
PURNIA NEWS : विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक में डीएम ने दी चेतावनी, धीमी प्रगति वाले पदाधिकारियों को फटकार
PURNIA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत निर्वाचक निबंधन कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधान सभावार प्रगति और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। समीक्षा में अमौर, रूपौली, बैसा और बायसी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर डीएम ने गंभीर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के संग्रहण व अपलोडिंग कार्य में तेजी लाई जाए और पूर्ण सावधानी से सत्यापन किया जाए ताकि त्रुटियों से बचा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गलती मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को गणना प्रपत्र अपलोडिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me