PURNIA NEWS : आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में डीपीओ ने लिया बच्चों के पोषण और शिक्षा का जायजा

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता-सह-डीपीओ आईसीडीएस पूर्णिया, सुश्री डेजी रानी ने बनमनखी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनके पोषण, भोजन व्यवस्था और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में रखी गई विभिन्न पंजीयों की जांच की गई और सेविका-सहायिका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। निरीक्षण के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *