PURNIA NEWS : पूर्णिया में त्रैमासिक बैंकिंग समीक्षा बैठक में पारदर्शिता और सक्रियता पर जोर

PURNIA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में विधायक विजय खेमका ने जिलाधिकारी की उपस्थिति में सभी बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लोन वितरण में पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों को बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। विधायक ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्योग, उद्यान, जीविका एवं सहकारिता से जुड़ी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लोन वितरण की प्रक्रिया को गति देने की बात कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा योजना, जनधन योजना तथा केसीसी के तहत किसानों को ₹5 लाख तक लोन की सुविधा समय पर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। खेमका ने कहा कि बैंक कर्मियों की भूमिका केवल कर्ज वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बदलाव की साझेदारी निभाने की है, और सभी विभागों को मिलकर पूर्णिया को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *