PURNIA NEWS : अधांग पंचायत की सड़कों का शिलान्यास, 78 साल बाद मिला आज़ादी का असली अहसास

PURNIA NEWS, विमल किशोर : आजादी के 78 साल बाद अमौर प्रखंड क्षेत्र के अधांग पंचायत के लोगों ने सच में आज़ाद भारत का अहसास किया। शनिवार को मनवारे गांव में अब्बास के घर तक और झोवाड़ी पंचायत के रहरिया मोड़ से केमा मस्जिद तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अख्तरूल इमान ने किया। अधांग पंचायत मुख्य सड़क से जुड़ाव न होने के कारण अब तक मानो टापू की तरह कटा हुआ था। दोनों तरफ से कच्ची सड़कों की वजह से सालों भर आवागमन में कठिनाइयाँ बनी रहती थीं। बाढ़ के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीण सरकारी लाभों से भी वंचित हो जाते थे।

2024 लोकसभा चुनाव में इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार तक कर दिया था। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अख्तरूल इमान ने कहा:

आजादी के 78 वर्षों तक इस पंचायत को ठगा गया, लेकिन हमने अपने वादे को पूरा किया है। आज आप लोगों को वास्तविक आज़ादी मिली है। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति तेज होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *