मेरा युवा भारत पूर्णिया द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

PURNIA NEWS,विमल किशोर : मेरा युवा भारत पूर्णिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम समूह प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन अमौर के ऐतिहासिक उच्च विद्यालय कीड़ा मैदान में किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में चार प्रखंड अमौर ,बायसी, वैसा एवं डगरुआ के प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेलों में कबड्डी, दोड, लंबी कूद एवं वॉलीबॉल का आयोजन किया गया ।जिसमें कबड्डी और वॉलीबॉल के विजेता उपविजेता टीम को मेडल, प्रमाण पत्र एवं जर्सी देकर पुरुष्कृत किया गया और लंबी कूद, दौड के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल कामत यूनिसेफ ,धीरज कुमार थे ।

कार्यक्रम का सफल आयोजन में ओनी कुमारी शिक्षका, मोहम्मद हंजला रेफरी, उमा भारती महिला मोर्चा अध्यक्ष बासी का अहम योगदान रहा ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत के प्रखंड स्वंय सेवक प्रमोद कुमार कर्मकार ,सौरभ कुमार ,मधु कुमारी, रवि राम, अरविंद कुमार ,सुभाष ऋषि, मो फाहान एवं सुशील कुमार का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *