अमौर-टापू के जमीरा वासियों ने सरकार से आवागमन बहाल करने की मांग की

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड के तियरपारा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में स्थित जमीरा गांव के 25 से 30 परिवार आजादी के बाद से टापू में रहने को मजबूर हैं।

चारों तरफ हिछामती नदी से घिरे इस गांव में लोगों का एकमात्र आवागमन का साधन नाव है, जिससे सालों भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर छह महीने के बाढ़ के समय। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सांसद, विधायक, मुखिया, जिला परिषद और वार्ड सदस्य से आवागमन बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जमीरा वासियों ने सरकार से मांग की कि उनके घर से केवल 100 मीटर दूरी पर मौजूद प्रधानमंत्री सड़क तक आवागमन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मोहम्मद तहसीन आलम, मंगल कुमार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तबरेज, तनवीर आलम, दिलशाद अहमद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *