PURNIA NEWS : किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों का राष्ट्रीय मंच पर चयन, पूर्णिया में खुशी की लहर

PURNIA NEWS : किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है। चेतना फाउंडेशन द्वारा आयोजित डिजिटल डिटॉक्स महोत्सव की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए यहां के कई प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया गया है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स की बढ़ती लत से दूर कर उनकी रचनात्मक सोच, कला-संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की ओर प्रेरित करना है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रौशन राणा ने बताया कि पेंटिंग प्रशिक्षिका टिंकी कुमारी के मार्गदर्शन में कक्षा 3 से 6, 7 से 10 और 11 से स्नातक तक तीन अलग-अलग समूहों के बच्चों का चयन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हुआ है।

वहीं, फोटोग्राफी और स्किट प्ले की श्रेणी में प्रशिक्षक अमृतराज के निर्देशन में कक्षा 7 से स्नातक तक के दो समूह चयनित हुए हैं। चयनित बच्चों को अब महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि उन्हें रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगी। इस सफलता को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई दिशा मिलती है और वे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपने सपनों को साकार करने की राह पर आगे बढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *