PURNIA NEWS : मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंची जीप सदस्य

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए अकबरपुर थाना क्षेत्र के छोटी डुमरा गांव निवासी बीरेंद्र ऋषि के परिजनों को सांत्वना देने जीप सदस्य सुनीता सिंह उर्फ प्रतिमा कुमारी उसके घर पहुंची । मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंची जीप सदस्य सुनीता देवी ने मृतक के आश्रितों को सांत्वना देने के साथ साथ अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता भी प्रदान किया । मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए जीप सदस्य सुनीता सिंह ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में रुपौली विधायक शंकर सिंह और मेरा परिवार आपलोगों के साथ हमेशा खड़ा है ।

उन्होंने कहा कि आपलोगों को जब भी जरूरत महसूश हो सीधे विधायक से संपर्क करें । हमलोगों से जितना बन पड़ेगा आपलोगों की हर संभव सहायता प्रदान किया जायेगा । जीप सदस्य श्रीमती सिंह ने कहा कि इस दुःखद घटना से मैं स्वयं मर्माहत हूँ । उन्होंने कहा कि विपदा कहकर नहीं आती है । मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग इस दुःखद घड़ी में हिम्मत एवं धैर्य से काम लें । इस दौरान जीप सदस्य के साथ साथ समाजसेवी पिंकू सिंह, आदर्श कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *