PURNIA NEWS : नाबालिक बच्ची के घर पहुंची विधायक की पत्नी

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह :  रघुवंशनगर थाना क्षेत्र दिल दहलानेवाली घटना को लेकर विधायक शंकर सिंह की पत्नी सह जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह मौके पर पीड़ित परिवार के घर पहुंची, तथा संतावना दी । साथ ही उन्होंने डीएम एवं एसपी से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने की अपील की । यह बता दें कि बुधवार को दस बजे सुबह घास काटने गई नाबालिक लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। स्वजनों के खोजबीन के पश्चात वृहस्पतिवार की सुबह नाबालिक की लाश मकई के खेत से बरामद की गई! हत्या की खबर आग की तरह फैल गई! आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और दोषी की पहचान कर फांसी की सजा की मांग करने लगे।

उसके बाद मौके पर धमदाहा के DSP SDM और रघुवंशनगर थाने की पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम से जांच करवानी शुरू कर दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही रुपौली विधायक शंकर सिंह की पत्नी व जिला परिषद सदस्य प्रतिमा कुमारी घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कही कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार करें और स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदों को मौत की सजा दिलवाए। विधायक की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर DM और SP से बात कर, त्वरित करवाई करने का आग्रह की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon