PURNIA NEWS : नवजात शिशु को लावारिस हालत में पाया गया, समाजसेवी ने करवाई सुरक्षित इलाज की व्यवस्था

PURNIA NEWS : जितिया जैसे पावन पर्व में जब मांएं अपने बच्चों की सलामती के लिए उपवास रखती हैं, वहीं एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पूर्णिया की एक महिला ने अपने नवजात बेटे को पुला के नीचे लकड़ी के ढेर में फेंक दिया। इस मासूम की जान ईश्वर की कृपा से उन लोगों की नजर में आई जो कप्तान पूरा में अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज हुआ। बच्चा बाद में पटना के IGMS में उचित उपचार के लिए भेजा गया। इस नेक काम में शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी हेना सईद ने निजी खर्च से एंबुलेंस का इंतजाम किया और बच्चे को सुरक्षित पटना भेजवाया, जिससे मां के धर्म और मानवता का उदाहरण पेश हुआ।

इस कार्य में के हाट थाना की श्वेता कुमारी, फणीश्वर नाथ रेणु दत्तागिरी के इंचार्ज असगर खलीफा, सुमित प्रकाश, सागर कुमार और रविंद्र कुमार शाह का विशेष योगदान रहा। रविंद्र कुमार साह ने हेना सईद को इस पुनीत कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। सभी से कामना की जा रही है कि ईश्वर इस मासूम को जल्द स्वस्थ करें, ताकि यह पुनः पूर्णिया लौटकर नई जिंदगी जी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *