पूर्णिया कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 35 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित अहलावत के मार्गदर्शन और कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई एनसीसी पदाधिकारी श्री ज्ञानदीप गौतम ने की। नियमित कक्षाओं के संचालन के बाद कैडेट्स ने इस विशेष अभियान— ‘एक पेड़ मां के नाम’— के तहत परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर और खेल मैदान में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कैडेट्स ने पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी भागीदारी निभाई। वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण के महत्व और स्वच्छ-हरित जीवनशैली की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इस अभियान में प्रिंस, विकास, टीसा दास, शहजादी प्रवीण, पूजा, मोहिनी, आँचल, गांगुली कुमार, मोहम्मद शाहनवाज सहित अनेक कैडेट्स सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Purnia News

कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे ताकि आने वाले वर्षों में ये पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध हों। एनसीसी पदाधिकारी प्रो. ज्ञानदीप गौतम ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने जीवन में कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *