PURNIA NEWS : आज दिनांक 03.08.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस द्वारा किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना, कर्मचारियों को सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी देना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्षों ने सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा पहलुओं की गहन जांच की और संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Post navigationPURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुंडा परेड का आयोजन PURNIA NEWS : पूर्णियाँ में चला विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की गहन तलाशी