PURNIA NEWS : पूर्णियाँ में चला विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की गहन तलाशी

PURNIA NEWS : पूर्णियाँ जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार 3 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों पर सक्रियता से निगरानी रखते हुए दर्जनों वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *