PURNIA NEWS: श्रीराम राम-जानकी महावीर मंदिर ने रामभक्तों का किया अविश्वमर्णिय सेवा और सम्मान

PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति के कानूनी सलाहकार सह मिडिया प्रभारी श्री पवन कुमार पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रामोत्सव के अवसर पर सोमवार को पूर्णिया में आयोजित ऐतिहासिक भव्य रामनवमी शोभायात्रा पर आर एन साह चौक स्थित सुप्रसिद्ध श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति ने शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए पानी, शर्वत,पुलाव -दाल, शीतल फ्रुटि के साथ साथ शांति और सुरक्षा में लगे प्रशासनिक लोगों के लिए भी भोजन पानी की व्यवस्था कर मिशाल कायम किया। आर एन साह चौक जैसे व्यस्त चौक पर विभिन्न अखाड़ों के मिलन स्थल पर रामभक्तों के जमावड़े वाले स्थान पर सुबह से शाम तक मंदिर समिति के सदस्यों के साथ साथ पूर्णिया प्रशासन के अधिकारियों ने बैठ कर सारी व्यवस्था को मूर्त रूप दिया। समिति न सिर्फ रामभक्तों का सेवा किया बल्कि भुले बिसरे लोगों को भी मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामभक्तों के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर समिति ने रामोत्सव के अवसर पर मंदिर की साज सज्जा, अखंड रामायण पाठ,बस स्टैंड से लेकर भट्ठा बाजार तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया,पुष्प वर्षा की ओर रामभक्तों की अनेकानेक तरह से सेवा की। मंदिर समिति ने पूर्णिया के रामनवमी शोभायात्रा के इतिहास में सेवा, सुरक्षा और शांति -सौहार्द की मिसाल कायम किया। मंदिर समिति के कार्यालय में पूर्व सांसद, वर्तमान सांसद,कई विधायक, मंत्री, राजनीतिक दलों के शीर्ष अधिकारी , रामनवमी शोभायात्रा समिति के अधिकारी, अनेक सामाजिक,धार्मिक, सांस्कृतिक संगठन के लोगों का आना हुआ। लाखों रामभक्तों का सेवा और सम्मान अनुकरणीय और प्रशंसनीय था।

मंदिर समिति की ओर से उदघोषक की सराहनीय भूमिका पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने बखूबी निभाई। इस एतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य अध्यक्ष श्री आदित्य केजरीवाल, सचिव आदित्य कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप शारदा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत साह, दिलीप तिवारी, संरक्षक एस के सरोज, नवीन सिंह,परिमल सिं, सदस्य भोमिक दा, जानसन जी, आलोक लोहिया, सुबोध तंबोली, प्रमोद पंसारी, पवन सेठिया,दीपु जी ,आलोक केडिया की सराहनीय भूमिका रही। आर एन साह चौक पधारे सभी रामभक्तों ने श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति के सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *