Purnia News: पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र: मोबाइल-शराब-गहने के झगड़े में 22 में से 2 मामले सुलझे, पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया के पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 5 दिसंबर को एक ही दिन में 22 पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई, जिसमें दो मामले सफलतापूर्वक निपटाए गए। गढ़वनैली बस्ती के एक दंपती का झगड़ा सबसे दिलचस्प रहा – पति ने शिकायत की कि “72 हजार का मोबाइल दिया, अब पत्नी-बच्चे दिन-रात उससे चिपके रहते हैं”, जबकि पत्नी का रोना था कि “पति शराब पीकर मारपीट करते हैं, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते और सारे गहने वापस मांग रहे हैं”।

केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार, दीपक, जीनत रहमान, रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल और सिपाही आशुतोष झा की समझाइश से पति ने शराब छोड़ने, मारपीट बंद करने और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का वादा किया, तो पत्नी ने सारे गहने दिखाकर भरोसा दिलाया और साथ रहने को राजी हो गई। बाकी मामलों में एक को थाना-कोर्ट भेजा गया, बचे मामलों की सुनवाई जारी है। केंद्र ने साफ किया – “छोटी-छोटी बातें घर तोड़ रही हैं, परामर्श से हजारों परिवार बचा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *