PURNEA NEWS ;पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) बने डॉ० नवनीत कुमार

PURNEA NEWS ; पूर्णिया विश्वविद्यालय में शैक्षणिक प्रशासन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. नवनीत कुमार को सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी शैक्षणिक दक्षता, प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. नवनीत कुमार लंबे समय से पूर्णिया विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं और विभिन्न प्रशासनिक भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। विश्वविद्यालय के सूचना प्रबंधन प्रणाली (यूएमआइएस) को लेकर जब संस्था असहज स्थिति में थी, तब उन्हें आइटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने कुशल नेतृत्व और तकनीकी सूझबूझ के बल पर उन्होंने विश्वविद्यालय को इस कठिनाई से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, उप परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी उन्होंने संस्थान की परीक्षा प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम योगदान दिया।

उनकी शैक्षणिक अभिरुचि और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें अब सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) के रूप में नियुक्त किया है। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. नवनीत कुमार को ‘एआर अकादमिक’ के रूप में यह नई जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. नवनीत कुमार की इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। शिक्षकों और छात्रों के बीच भी उनकी कार्यशैली को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में शैक्षणिक कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon