हर खेत तक सिंचाई योजना की समीक्षा, डीएम अंशुल कुमार ने अभियंताओं को दिए निर्देश

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के साथ “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सिंचाई प्रबंधन से जुड़ी सरकारी नलकूपों की स्थिति, नहरों की कार्यशीलता, पुल निर्माण कार्य तथा लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की गहन जांच की गई।

समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लिफ्ट सिंचाई योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर जो योजनाएं बंद हैं, उनके कारणों सहित निर्धारित समयसीमा में प्रतिवेदन समर्पित किया जाए, ताकि किसानों की फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा न हो।

बनमनखी में चल रहे पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon