भवानीपुर में RTI एक्टिविस्ट को धमकी: पार्षद पति पर भ्रष्टाचार उजागर करने से भड़के होने का आरोप

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की सूचना मांगने पर आरटीआई एक्टिविस्ट भवेश कुमार दास को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। भवेश ने वार्ड संख्या 6 में दो पीसीसी सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की जांच के लिए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सत्यापित रिपोर्ट की मांग बीडीओ से की थी। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही वार्ड पार्षद के पति अभिषेक कुमार आनंद उर्फ सिंटू ने अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार रात भवेश को फोन पर गालियाँ दी और जान से मारने की धमकी दी। भवेश ने बुधवार को भवानीपुर थाना में अभिषेक आनंद और तीन अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच सअनि विनोद कुमार को सौंपी गई है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद नगर में आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *