अररिया और फारबिसगंज में ‘सुरक्षित शुक्रवार’ कार्यक्रम, एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण

ARARIA NEWS : सक्षम–बुनियाद केंद्र अररिया की ओर से शुक्रवार को कमलदहा पंचायत (अररिया) और ढोलबजा पंचायत (फारबिसगंज) में ‘सुरक्षित शुक्रवार’ कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों और स्थानीय लोगों को भूकम्प, जल आपदा, आगजनी और आकाशीय बिजली जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने की तकनीकों का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। एसडीआरएफ की टीम—इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय, सिपाही प्रेम राज, सत्यप्रकाश और चंदन कुमार—ने ‘ड्रॉप, कवर एंड होल्ड ऑन’, आकस्मिक बाढ़ से बचाव, आग लगने पर प्रारंभिक प्रतिक्रिया और दिव्यांगजनों की सुरक्षित निकासी जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने कहा कि ऐसी जागरूकता आपदा के समय जीवनरक्षक सिद्ध होती है और हर नागरिक को बुनियादी सुरक्षा उपायों की जानकारी होनी चाहिए। कमलदहा पंचायत में 39 और ढोलबजा पंचायत में 43 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। दोनों स्थानों पर मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और बुनियाद केंद्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और अंत में एसडीआरएफ टीम व सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *