SAHARSA NEWS : सहरसा में भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न, तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बनी रणनीति

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पटुआहा में बुधवार को जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में जिला पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 10 से 14 अगस्त तक जिला व मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, वहीं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि, और 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनोज यादव, मिहिर झा, अनमोल भगत, कुमार गौरव, संतोष गुप्ता, नैना सरकार, सुबोध साह समेत कई जिला और मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जन-संपर्क अभियान को तेज़ करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *