SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सभा शनिवार को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मो नज़ीर ने किया।सभा में मुख्य अतिथि डॉ तारानंद सादा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा तथा मंच संचालन मो चिराग उद्दीन ने किया।कार्यक्रम का उदघाटन अखिल भारतीय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव और बिहार प्रभारी मो शमीम खां ने किया।कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कहा कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे संगठन को मजबूत करने हेतु भेजा है। सहरसा जिला में बूथ स्तर तक अल्पसंख्यक समाज को जोड़ना है। पहलगाम घटना में मोदी सरकार को दोषी करार देते हुये कहा कि भाजपा की मोदी सरकार आर्थिक से लेकर नागरिक सुरक्षा तक देने में असफल है।इनके शासन काल में आतंकवादियों का गतिविधि चरम पर है।इनके सारे एजेंसी विरोधयों को तंग करने में लगा है। पहलगाम में सूचना तंत्र विफल और सरकार क़ी नाकामियों के चलते निर्दोष नागरिकों क़ी जन गईं है।मोदी और अमित साह को गद्दी पर रहने का कोई हक नहीं है।सभा में मौजूद वरीय कांग्रेस नेता वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ तारानंद सादा ने कहा कि — अल्पसंख्यक देश का प्रमुख अंग है और आजादी के आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के विकास में अल्पसंख्यकों के योगदान को नाकारा नहीं जा सकता है। सत्ता में हिस्सेदारी हों सीमा पर रक्षा करना हों आपकी भुमिका अहम रही है ।कांग्रेस पार्टी सदा अन्य वर्गों के साथ अकलियतों की भी हिमायती रही है।वही अशफाक उल्लाह खान ने हंस कर देश के लिए फांसी पर झुल गाए । मौलाना शेर खान अफरीदी से लेकर महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की चर्चा की। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम हों या पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है कांग्रेस को आम जन समर्थन के साथ आपकी भी जरूरत है। कांग्रेस देश में नफ़रत मिटाने व मोहब्बत का वातावरण बनाना चाहते हैं । सबका साथ राहुल व कांग्रेस को चाहिए। आज संकल्प लें कांग्रेस के साथ खड़े आपसी विश्वास व भाईचारा का माहौल बनाए । भाजपा जैसे अलगाववादी तत्त्वों को देश क़ी गद्दी से हट जाना चाहिए।अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के वरीय नेता और सहरसा युवा कांग्रेस के प्रभारी भरत जोशी ने कहा कि देश मोदी और इसके सरकार से तवाह है और हर मोर्चे पर विफल है।देश में युवा शक्ति की आवश्यकता है इसलिए राहुल गाँधी ज़ी ने मुझे भाजपा के कारनामो और युवा शक्ति को संगठित करने सहरसा भेजा है।आज के बैठक में जिला ध्यक्ष मुकेश कुमार झा,एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष और पूर्व मेयर प्रत्याशी मो नज़ीर, प्रदेश प्रतिनिधि -राम सागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष -कुमार हीरा प्रभाकर, मो चिरागउद्दीन बबलू, डॉ फिरोज, मो माहताब आरिफ, मो साकिर हुसैन, डॉ अबुल फरह सालजी, बिहार मुसहर समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, मो अकबर, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, मोअबू बकर,मो फैयाद अहमद, इला कुमारी, बैधनाथ झा,मो रहमूतुल्ला,मो सद्दाम,मो इरशाद आलम,मो हासिम,मो आज़म,मो अजमल,मो पम्पम अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -

