SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : वीरगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र सिंह जीशू ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब हमने अपने ग्राम वीरगांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके लिए मैंने अथक प्रयास किया, तब जाकर यह सम्भव हो सका शुक्रवार को इस पंचायत सरकार भवन के लेआउट उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष निर्माण कार्य का प्रारंभ हुआ। जिसका शिलान्यास आज महिषी प्रखंड विकास पदाधिकारी महिषी सुशील कुमार , पूर्व मुखिया शिवेन्द्र कुमार जीशू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस ऐतिहासिक कार्य के लिए हम सभी पंचायत वासियों को धन्यवाद देते हैं। पंचायत सरकार भवन 9 माह में बनकर तैयार होने के बाद प्रखंड स्तरीय सभी कार्य इस भवन में शुरू हो जायेगा। हम बेहतर शिक्षा और विकास में विश्वास करने वाले लोग हैं। उक्त अवसर पर संवेदक लोकेश सिंह, मुखिया अर्चना आनन्द, जलई थाना एसआई मोहमद हुसैन वार्ड सदस्य श्यामसुंदर राय,चंद्रमोहन राम, वकील ठाकुर, ममता कुमारी, रूना देवी,आशा देवी, विकास मित्र संगीता देवी शंकर यादव,सत्यदेव राम,नागेंद्र पासवान,सुमन राय,संजीत पासवान, केवल पासवान, भरत चौधरी,रविन्द्र राय,मोहमद अखलाक के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *