SAHARSA NEWS : विश्व महिला दिवस पर एस.भी.एम.सेंट्रल स्कूल प्रतापनगर सहरसा में नि:शुल्क नामांकन

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : विश्व महिला दिवस के मौके पर एस.भी.एम.सेंट्रल स्कूल प्रतापनगर सहरसा में नि:शुल्क नामांकन होगा। मालूम हो की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं का नामांकन फ्री में लिया जाएगा। निदेशक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह संस्थान छात्रों को एक अत्याधुनिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा प्रदान करने में अग्रसर है । विद्यालय में बॉयज और गर्ल्स के अलग-अलग कैंपस की सुविधा है जिससे विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्राप्त होता है।

विद्यालय के प्रभारी भवेश कुमार है जो प्रबंधक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करते हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब , पुस्तकालय खेल के मैदान और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा में सशक्त बनाने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती है। जिससे वह प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सके। नि:शुल्क एडमिशन के लिए आवेदन प्रारंभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *