SAHARSA NEWS : कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी महोत्सव का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 सितम्बर 2025 को बाबा राज-राजेश्वर स्थान, शाहीडीह, बड़गांवपट्टी, वार्ड नंबर – 14 नगर पंचायत नवहट्टा स्थित राज-राजेश्वर प्रांगण में श्रावणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।महोत्सव की तैयारियों को लेकर दिनांक 23 अगस्त 2025 को मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति द्वारा महोत्सव के सफल एवं सुदृढ़ आयोजन हेतु विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

मंदिर समिति ने सांस्कृतिक संध्या के लिए इंडियन आइडल प्रतिभागी सुश्री सौम्या मिश्रा को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती स्नेहा झा ने बताया कि सौम्या मिश्रा की प्रस्तुति के साथ-साथ अन्य स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बनेगा।बैठक में अंचल अधिकारी नवहट्टा, थाना अध्यक्ष नवहट्टा सहित मंदिर प्रशासन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *