SAHARSA NEWS : डॉ. गोपाल शरण सिंह निर्विरोध बने एएसआई बिहार इकाई के उपाध्यक्ष, कोसी-सीमांचल में उत्साह

SAHARSA NEWS,सहरसा :  के विख्यात वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल शरण सिंह को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की बिहार इकाई का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गया है। वर्षों से गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों की सेवा में समर्पित डॉ. सिंह न सिर्फ अपनी सर्जरी में दक्षता बल्कि मानवीय संवेदनाओं और संगठनात्मक दृष्टि के कारण भी चिकित्सा जगत में विशेष पहचान रखते हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों ने इसे संगठन के भीतर आपसी विश्वास और गरिमा का परिचायक बताया। चिकित्सकों ने कहा कि डॉ. सिंह का नेतृत्व न केवल डॉक्टरों के हितों की रक्षा करेगा बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी नई दिशा देगा।

आधुनिक तकनीकों और रिसर्च के महत्व पर हमेशा बल देने वाले डॉ. सिंह ने सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों पर भी अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि अब समय है कि अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को आम लोगों तक सुलभ बनाया जाए। उनके निर्विरोध चुने जाने से स्थानीय चिकित्सक समाज के साथ ही आम नागरिकों में भी खुशी की लहर है और सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार चैप्टर और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम और अधिक रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *