SHANKAR SINGH आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड के सोनडीहा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर रुपौली के विधायक शंकर सिंह और उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य प्रतिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया । सरस्वती पूजा के अवसर पर सोनडीहा गांव में जहां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया तो वहीं टूर्नामेंट के समापन समारोह के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में रुपौली के विधायक शंकर सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए रुपौली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास को भी गिनाया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महज छः माह में ही हमने प्रयास करके रुपौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करवाया l

पावर ग्रिड की स्थापना को मंजूरी दिलवाया, लगभग 200 किलोमीटर सड़क के निर्माण को स्वीकृति दिलवाया, दो पुल की स्वीकृति दिलवाया, डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी लगातार काम कर रहा हूं । विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वाशन दिया है कि डिग्री कॉलेज की स्थापना भी बहुत जल्द हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपके आशीर्वाद से जब मैं विधायक चुना गया उसके बाद से लगातार विकास के कामों को लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री से मिल रहा हूं । जिसके बदौलत विकास के कुछ काम हुए हैं और कुछ बाकी है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर उपस्थित क्षेत्र संख्या 05 की जिला परिषद सदस्य व विधायक शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने संबोधित करते हुए जनता को धन्यवाद दी और विधायक के प्रयासों को उन्होंने भी गिनाया । मौके पर लाठी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार उर्फ चंदू यादव, रौशन कुमार यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *