पूर्णिया में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला आयोजित, ‘स्वस्थ नारी, सशस्त परिवार अभियान’ को लेकर जागरूकता पर जोर

पूर्णिया: पूर्णिया जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को महिलाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता राज कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जीएमसीएच के प्रधानाचार्य डॉ हरी शंकर मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वस्थ नारी, सशस्त परिवार” अभियान के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी ने देखा और सराहा।

Purnia News

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीपीसी डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर महिलाओं को गर्भावस्था जांच, एनीमिया, टीबी, सिकल सेल, उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड के माध्यम से सुरक्षित प्रसव की जानकारी और सहायता भी दी जाएगी। जिले में जगह-जगह जागरूकता रैलियां निकालकर महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि ‘स्वस्थ नारी’ के माध्यम से ‘सशस्त परिवार’ की अवधारणा को साकार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *