भोला पासवान शास्त्री कॉलेज में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, विधायक ने दिए नए भवन के संकेत

Smart class inaugurated at Bhola Paswan Shastri College, MLA hints at new building

मधेपुरा: मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत बभनगामा स्थित भोला पासवान शास्त्री कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक निरंजन कुमार मेहता ने स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अतुलेश वर्मा ने की। अपने संबोधन में विधायक मेहता ने कॉलेज में चल रहे शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में एक और नए भवन के निर्माण का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि जिस भवन में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई है, उसका निर्माण भी विधायक मेहता के सहयोग से हुआ है।

उद्घाटन समारोह में कॉलेज के संरक्षक अखिलेश कुमार, प्रो. मदन मोहन, प्रो. रत्नेश कुमार, प्रो. अमोल यादव, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. अरुणा कुमारी, प्रो. कुमारी साधना वर्मा सहित शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समारोह में पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद भगवान पंडित, दीनानाथ राय, पंचायत मुखिया गुलाबचंद दास समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया और कॉलेज के विकास की दिशा में योगदान देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *