PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रविवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में वज्रपात से खंडित हुए शिवालय के गुंबद को विधायक शंकर सिंह निर्माण करवाएंगे । इस बात को लेकर विधायक शंकर सिंह ने बनकटा गांव पहुंचकर ग्रामीणों को भगवान षिवजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कही । साथही ग्रामीणों ने विधायक से मोहनपुर से लालगंज तक सडक निर्माण में बनकटा के पास बन रही पुलिया निर्माण में सुस्ती बरतने की भी षिकायत की, जिसे विधायक ने स्थल निरीक्षण करते हुए, तत्काल तेजी से निर्माण करने की हिदायत ठीकेदार को दी । यह बता दें कि रविवार को भारी बारिष के दौरान गांव स्थित षिवालय पर वज्रपात हो गया था तथा चमत्कारिक रूप से षिवालय प्रांगण में कर रहे षिवचर्चा के दौरान बाल-बाल बच गए थे । इस दौरान इसका लगभग साठ फीट उंचा गुंबद पूरी तरह से दो फांक होकर क्षतिग्रस्त हो गया था ।

विधायक ने गुंबद बनवाने का वादा तो कर दिया, परंतु एक समस्या सामने आ गयी थी कि क्षतिग्रस्त गुंबद कभी भी नीचे गिरकर बडा हादसा कर सकता है, इसे कैसे नीचे गिराया जाए, क्योंकि उसके ठीक नीचे आसपास घर हैं । इसको लेकर गा्रमीणों ने प्रषासन से इसकी मदद लिया जाए । तत्काल एक आवेदन एसडीओ को गुंबद को बिना किसी तरह की क्षति पहुंचे, नीचे गिराने को लेकर आवेदन दिया है । मौके पर विधायक षंकर सिंह ने बताया कि वे षिवालय की गुंबद की मरम्मती करवा देंगे । मौके पर सरपंच गौतम कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि विक्रम कुमार, विपीन कुमार, जवाहर पंडित, राजीव पंडित, राजेश कुमार, तिलेश्वर पंडित, शंकर पंडित, वैद्यनाथ पंडित सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *