सहरसा, अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलांतर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में प्रेस नोट जारी होने के पश्चात आदर्श आचार संहिता अंतर्गत निहित प्रावधानों के अनुपालन की दिशा में की गई कारवाई के संबंध में समीक्षा की गई एवं सभी निर्धारित कार्य कोससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को मतदान केंद्रों में उपलब्ध आश्वस्त न्यूनतम सुविधा का भौतिक सत्यापन करते हुए,तत्संबंधी संयुक्त प्रतिवेदन दो से तीन दिनों के भीतर जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया है।बैठक के दौरान विधि व्यवस्था के संदर्भ में यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता श्री निशांत,अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *