देर रात साढ़े 12 बजे सीएचसी भवानीपुर पहुंच विधायक ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

पूर्णिया, आनंद यादुका : शुक्रवार की देर रात्रि रुपौली विधायक कलाधर मंडल सीएचसी भवानीपुर पहुंच अस्पताल का औचक निरीक्षण किये । देर रात्रि लगभग साढ़े 12 बजे सीएचसी भवानीपुर पहुंचे विधायक कलाधर मंडल ने अस्पताल का काफी बारीकी से निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंन अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और साफ–सफाई का जायज़ा लिया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आरएन सिन्हा मौजूद मिले ।

निरीक्षण के क्रम में विधायक कलाधर मंडल ने रोगी वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से उन्हें अस्पताल में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी लेने का काम भी किया । निरीक्षण जे दौरान उन्होंने मौजूद अस्पताल कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दीये । विधायक श्री मंडल ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध हैं । विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता के इलाज में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इलाज में कोताही बरतने वालो के बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा । निरीक्षण के दौरान विधायक कलाधर मंडल के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *