Bihar Election 2025: धमदाहा की जनता विकास और सुशासन के साथ है, 11 नवंबर को तीर छाप पर दबाएं बटन: लेशी सिंह

पूर्णिया: Bihar Election 2025 NDA प्रत्याशी लेशी सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र धमदाहा की पावन धरती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक जनसभा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि धमदाहा की जनता हमेशा से विकास और सुशासन के पक्ष में रही है, और इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी। जनसभा में उपस्थित हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया और 11 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाने का प्रण किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद सबीर अली, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *