वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया

पूर्णिया: दिनांक 23 सितंबर 2025 को सदर थाना कटिहार मोड़ (टीओपी) के पुलिसकर्मियों ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बादल कुमार (20 वर्ष), पिता उमेश सिंह, निवासी आईना महल गुलाबबाग, थाना सदर और विक्की कुमार (20 वर्ष), पिता भोला साह, निवासी झलारी, थाना रुपौली, दोनों जिला पूर्णिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *