PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर पूर्णिया से सदर विधायक विजय खेमका ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। खेमका ने कहा कि 27 वर्षों के अंतराल के बाद भाजपा की दिल्ली में यह वापसी पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है।विधायक ने आगे कहा कि इस जीत का प्रभाव आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा, जहां एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने इस जीत को दिल्ली के उज्जवल भविष्य की शुरुआत बताते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। Post navigationPress Club Purnea: प्रेस क्लब पूर्णिया की पहल से नीलांबर यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, अध्यक्ष ने पुलिस की सराहना की PURNIA NEWS : पूर्णिया में पहली बार लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, 12-14 फरवरी तक होगा आयोजन