PURNIA NEWS

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड क्षेत्र के खरहिया पंचायत के बलवा पंडित टोला गाँव में मशहूर ठाडी वर्त टेका मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। यह मेला हर वर्ष की भांति वसंत पंचमी के बाद आने वाले पहले रविवार को आयोजित किया जाता है।

इस मेले में लोग अपनी जीवन संगिनी को अपनी पसंद के अनुसार चुनकर टेका करते हैं, और इस दिन से रिश्तों की शुरुआत की जाती है। आस्था के अनुसार, श्रद्धालु मन्नत मांगने के बाद खोचा में फूल देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, और मन्नत पूरी होने पर उसी दिन धाम में चढ़ावा चढ़ाते हैं।

PURNIA NEWS

इस एक दिवसीय मेले में प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और पंचायत मुखिया के साथ-साथ पूरे गांव के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। मेला में अधिकतर लोग जलेबी मिठाई, फूल झाड़ू, तेजपत्ता, और लोहे से बने सामान की खरीदारी करते हैं। साथ ही, नए जोड़े को लेकर भी लोग विशेष रुचि दिखाते हैं और उनकी खुशियों में शामिल होते हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *