पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS राजधानी दिल्ली में मिली अपार बहुमत तथा 27 वर्ष बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करने से पूरा रूपौली विधानसभा क्षेत्र खिल उठा है तथा भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। मौके पर भाजपा के टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर साह, वरिष्ठ नेता रामधनी त्यागी, पूर्वं प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, केदार गुप्ता, विजय कुमार महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो, मनोज कुमार जायसवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के भरोसे की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आम जनता के लिए किये गए कार्यों की जीत है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है तथा कहा कि अब दिल्ली में भी एकबार फिर से विकास का मिशाल कायम होगा। Post navigationPURNIA NEWS: अमौर प्रखंड के खरहिया पंचायत में मनाया गया ठाडी वर्त टेका मेला, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया चढ़ावा PURNIA NEWS: सौरभ बने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर