PURNIA NEWS

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS राजधानी दिल्ली में मिली अपार बहुमत तथा 27 वर्ष बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करने से पूरा रूपौली विधानसभा क्षेत्र खिल उठा है तथा भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। मौके पर भाजपा के टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर साह, वरिष्ठ नेता रामधनी त्यागी, पूर्वं प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, केदार गुप्ता, विजय कुमार महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो, मनोज कुमार जायसवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के भरोसे की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आम जनता के लिए किये गए कार्यों की जीत है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को बधाई दी है तथा कहा कि अब दिल्ली में भी एकबार फिर से विकास का मिशाल कायम होगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *