PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने 29 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई सघन छापेमारी व जांच अभियान के तहत कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 13 अभियुक्त अजमानतीय वारंट, 1 अभियुक्त जमानतीय वारंट, तथा 7 अन्य मामलों में गिरफ्तार किए गए। हालांकि हत्या, हत्या के प्रयास, लूट एवं पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों में इस दिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम से संबंधित मामलों में 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी दर्ज की गई।

शराब व अन्य बरामदगी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 45 लीटर देशी शराब एवं 11.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की। किसी अन्य नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई। इसके अतिरिक्त तलाशी के दौरान 1 टोटो गाड़ी तथा 1 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

वाहन चेकिंग में भारी जुर्माना

वाहन जांच अभियान के तहत जिले में ₹3,48,500/- का जुर्माना वसूला गया, जो एक दिन की बड़ी वसूली मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिलेभर में कार्रवाई जारी रहेगी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *