Purnia News: देवघर जा रहे कांवरिया की बाइक पर कार ने ठोकर मारी, साथी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमडा गांव के कांवरिया बाबा बैजनाथ को जल चढ़ाने देवघर जा रहे राज किशोर मंडल (50 वर्ष) और उनके साथी गोपाल ठाकुर (नरहिया, कटिहार) संग्रामपुर के चांदपुरा के पास एक कार की ठोकर लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में गोपाल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज किशोर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनके परिजन उन्हें पूर्णिया अस्पताल ले आए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। राज किशोर मंडल के दोनों पैरों में चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सरपंच पुत्र कुंदन बिहारी और धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारण राज किशोर मंडल की गंभीर चोटें आई हैं और उनका बेहतर इलाज पूर्णिया में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *