PURNIA NEWS : सहायक खजांची थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे आठ लोगों को धर दबोचा। मौके से 6 सेट ताश के पत्ते और 29,100 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (माधोपाड़ा दास टोला), मो. सलीम (बगवा बगेरिया), नौशाद आलम (राजाबाड़ी), सूरज कुमार पोद्दार (खुश्कीबाग), सुमित कुमार, आजाद खान (दोनों बगवा बगेरिया), किरणदेव (गुलाबबाग) और मो. सलीम (खुश्कीबाग) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्णिया जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




