PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर प्रखंड के नगर पंचायत और आसपास की कई पंचायतों में 1 और 2 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक अमौर पावर हाउस में लगे 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह अब 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसके चलते रौटा, गेरूवा, अमौर टाउन और फकीर टोली फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
विभाग ने बताया कि 1 सितंबर की शाम से 3 सितंबर की सुबह तक बिजली रोटेशन में दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से असुविधा को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम करने की अपील की है।


