SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख़्तियारपुर नगर परिषद के हाई स्कूल मैदान में रविवार को कलवार समाज की ओर से शहर में धूमधाम से बलभद्र महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी। पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल ने निकल कर बड़ी दुर्गा स्थान, पोस्ट चौक, शर्मा चौक से पुनः मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन चौक पहुंची। जहां से मल्लिक टोला होते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। गाजे-बाजे एवं भगवान बलभद्र की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा का आकर्षण भगवान बलभद्र के रूप में सजे बच्चे रहे। जिन्हें रथ पर बैठाया गया था। आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बलभद्र महोत्सव समाज की आस्था का प्रतीक है और इसे हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार को नप क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान पर आयोजित बलभद्र महोत्सव में पूर्व सांसद रमा देवी शामिल हुई। उन्होंने मंच पर उपस्थित गण्यमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के बाद कलवार समाज के लोगों ने फूल माला व चादर देकर सम्मानि किया। इस मौके उन्होंने कुल देवता बलभद्र की जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार बलराम जी का जन्म रोहिणी के गर्भ से भाद्रपद कृष्णपक्ष की षष्ठी को हुआ था। भगवान बलराम को बलदाऊ या बलभद्र के रुप में भी माना जाता है। उन्होंने कही की भगवान बलभद्र को संकर्षण अवतार भी कहा जाता है। बलराम जी भगवान विष्णु के अंश माने जाते हैं। बलराम जी को हल लेकर चलने के कारण हलधर भी कहा जाता है। अंत मे उन्होंने कहा कि बलभद्र मनावना परंपरा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर भी है। जो प्रेम पंरपरा, आशीर्वाद, कृषक संस्कृति और कुल मर्यादा को एक सूत्र में बांधती है। इधर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कलवार समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *