अज्ञात चोरों ने पान दुकान को बनाया निशाना, नकदी सहित हजारों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप स्थित एक पान के दुकान को रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी सहित हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार नगर परिषद क्षेत्र के कानू टोला के निवासी सचिदानंद साह ने बताया कि रविवार शाम वह अपना दुकान प्रतिदिन के भांति बंद कर अपने घर चले गए थे।

इसी दौरान सोमवार की अहले सुबह सिमरी बख्तियारपुर नप क्षेत्र में पहरेदारी कर रहे पहरेदार रुद्रा ने उसके दुकान का ताला टूटा देख उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार जब दुकान पर आए तो देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा सामान यत्र तत्र बिखड़ा पड़ा है। जिसके बाद उसे चोरी होने की आशंका हुई। जब वह अपने दुकान की बारीकी से जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने उसके दुकान से नकदी सहित करीब पांच हजार रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *