PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : उर्स के मौके पर रोशनगंज स्थित बाबा साहेब के मजार पर विधायक शंकर सिंह ने चादरपोशी की तथा दुआएं ली । मौके पर विधायक ने चादरपोशी करते हुए कहा कि बाबा साहेब के मजार को पर्यटन स्थल में विकसित करने का बीडा उठाया है । उनकी आस्था इनसे जुडी हुई है तथा इसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हंै । वे जैसे ही विधायक बने थे, तभी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस मजार से अवगत कराया था तथा इस जगह को पर्यटन स्थल बनाने की अपील की थी ।इसके बाद उन्होंने पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को उन्होंने पत्र के माध्यम से भी मजार को पर्यटन स्थान में विकसित करने का आग्रह किया है । नतीजा भी सामने है कि रोशनगंज मजार की वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए पर्यटन निदेशालय द्वारा डीएम को पत्र भी लिखा गया है । उन्हें उम्मीद है कि बहुत जल्द बाबा साहेब का मजार स्थल पर्यटन स्थल में विकसित हो जाएगा । उर्स के अवसर पर मजार पर चादरपोशी कर दिल को बडा सुकून मिल रहा है । इस अवसर पर सैकडो की संख्या में अपनी मन्नत मांगने तथा पूरी होने पर, बाबा साहेब के मजार पर श्रद्धालु जूटे थे । Post navigationPURNIA NEWS : 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर संपन्न हुआ भूमिपूजन PURNIA NEWS: शिवपुरी सत्संग मंदिर की छत ढलाई सम्पन्न, ट्रस्टियों में खुशी का माहौल