पूर्णिया: भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पद्म विभूषण नानाजी देशमुख की जयंती पर सदर विधायक विजय खेमका ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया। इस अवसर पर विधायक खेमका ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने बिहार से आरंभ की गई क्रांति के माध्यम से भारतीय राजनीति में सुचिता, पारदर्शिता और जनभागीदारी का नया अध्याय जोड़ा।

उन्होंने तानाशाही और इमरजेंसी के विरुद्ध लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो अदम्य संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं, नानाजी देशमुख ने ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के माध्यम से “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” की भावना को साकार किया।

उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। विधायक खेमका ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है, और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव सही दिशा दिखाते रहेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *