मधुबनी थाना पुलिस की सफलता, चोरी के गहनों संग दो गिरफ्तार

PURNIA NEWS : मधुबनी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के दो नाक के फूल और दो जितिया के लॉकेट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छोटू कुमार उर्फ रवि कुमार (पिता गुलटेन राय, निवासी राजेंद्र नगर, वार्ड संख्या 02) और शिवम कुमार केशरी (पिता संजय प्रसाद केशरी, निवासी प्रताप नगर), दोनों थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *