PURNEA NEWS ; पूर्णिया पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों के पास से 70 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,सब-इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम NH-31 पर वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बंगाल के दालकोला की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से स्मैक, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (BR11BH5297) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के मजराही निवासी वाजीद (20) और रहमानी (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *