PURNEA NEWS ; पूर्णिया पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों के पास से 70 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की।पुलिस सूत्रों के अनुसार,सब-इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम NH-31 पर वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बंगाल के दालकोला की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से स्मैक, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (BR11BH5297) बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के मजराही निवासी वाजीद (20) और रहमानी (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigationPURNEA NEWS; पूर्णिया में आयकर जागरूकता सेमिनार का आयोजन PURNEA NEWS:नेपाल से पूर्णिया तक साइकिल यात्रा: खेल, संस्कृति और भारत-नेपाल मित्रता का अद्वितीय संगम